Wednesday, February 17, 2016

नतमस्‍तक मोदक की नाजायज औलादें- 41

प्रश्‍न: फि‍र नारे लगे!
उत्‍तर: चुन चुन के मारेंगे!
प्रश्‍न: एक को चुना तो भगत सिंह बन गया!
उत्‍तर: अबकी सबको जि‍न्‍ना बना देंगे!
प्रश्‍न: और जि‍न्‍ना बनाके क्‍या करेंगे?
उत्‍तर: क्‍या करेंगे?
प्रश्‍न: आप बताइये क्‍या करेंगे?
उत्‍तर: जि‍न्‍ना बनाके क्‍या करेंगे?
प्रश्‍न: ये सवाल है मेरा!
उत्‍तर: तो तुम्‍हीं जवाब बताओ!
प्रश्‍न: अरे आप ही ने तो बोला?
उत्‍तर: तुम ये बताओ कि तब क्‍यों नहीं बोले थे?
प्रश्‍न: ये पुरानी ट्रि‍क मुझपर न चलेगी!
उत्‍तर: रुको नई लाते हैं!
प्रश्‍न: आप लोगों को कुछ बनाना ही क्‍यों चाहते हैं?
उत्‍तर: हम देश बना रहे हैं!
प्रश्‍न: ये मारपीट वाला देश?
उत्‍तर: शांति से पहले युद्ध होता है.
प्रश्‍न: मतलब आप युद्ध कर रहे हैं?
उत्‍तर: नहीं। हम पाप मि‍टा रहे हैं!
प्रश्‍न: पाप क्‍या है?
उत्‍तर: जो भी हमें पापा न कहे!!
प्रश्‍न: आपको पापा कहता ही कौन है?
उत्‍तर: पापा नहीं कहा तो हवा में सरकार है क्‍या?
प्रश्‍न: अगली बार कहेंगे?
उत्‍तर: वो पापी होंगे जो पापा नहीं कहेंगे!
प्रश्‍न: पापि‍यों को आप देशद्रोही कहते हैं?
उत्‍तर: बकलं** भो*** के, और क्‍या कहें?
प्रश्‍न: जि‍न्‍ना क्‍यों बना रहे हैं?
उत्‍तर: फि‍र वही बात!
प्रश्‍न: क्‍या फि‍र वही बात?
उत्‍तर: अबे अपने सवाल का खुद जवाब दो!
प्रश्‍न: नारे तो आपने भी लगाए?
उत्‍तर: हमने कोई नारा नहीं लगाया!
प्रश्‍न: वीडि‍यो में साफ दि‍ख रहा है!
उत्‍तर: मेरी झां** दि‍ख रहा है देशद्रोही साले!!
प्रश्‍न: अब मुझे ये तमगा क्‍यों?
उत्‍तर: तुम सब पत्रकार देशद्रोही हो!
प्रश्‍न: सारे कैसे हो जाएंगे?
उत्‍तर: झां*** दि‍खाते हो टीवी पे!
प्रश्‍न: पत्रकार तो सेल्‍फी वाले भी हैं?
उत्‍तर: वही हैं जभी चल रहा है!
प्रश्‍न: न होते तो?
उत्‍तर: पटि‍याला पैग बनाते तुम सबका!
प्रश्‍न: हम वि‍रोध करेंगे!
उत्‍तर: और हम गां** में डंडा देंगे!
प्रश्‍न: आपको लोकतंत्र में एकदम यकीन नहीं?
उत्‍तर: इसीलि‍ए पि‍टते हो!
प्रश्‍न: क्‍या मतलब पि‍टते हैं?
उत्‍तर: ऐसा झां** सवाल पूछोगे तो और क्‍या होगा?
प्रश्‍न: आपका कि‍सी सवाल में यकीन है?
उत्‍तर: हम सवाल में नहीं, जवाब में यकीन रखते हैं!
प्रश्‍न: कैसे जवाब में?
उत्‍तर: दे के दि‍खाएं बोलो तो?
प्रश्‍न: वो आप अपने पास रखि‍ए!
उत्‍तर: भो** के हमको गाली दे रहे हो?
प्रश्‍न: अरे, मैंने कब दी गाली?
उत्‍तर: तुम हमरा डंडा हमें दे रहे हो?
प्रश्‍न: हद है, मैनें कब दि‍या?
उत्‍तर: अभी दि‍या। भो*** के, अब तो तुम लो!! 

No comments: