Thursday, November 27, 2014

नतमस्‍तक मोदक की नाजायज औलादें (3)

प्रश्‍न- संस्‍कृत के बारे में आप क्‍या जानते हैं?
उत्‍तर- भारतीय संस्‍कृति दुनि‍या की सबसे पुरानी संस्‍कृति है। ये उतनी ही पुरानी है, जि‍तना हिंदू धर्म है।
प्रश्‍न- सवाल संस्‍कृत भाषा के बारे में है, संस्‍कृति के बारे में नहीं।
उत्‍तर- लगता है तुम्‍हारी गाय दूध कम दे रही है। उसको चोकर वोकर खि‍लाओ और कपि‍ला की जगह कोई दूसरा पशुहार भी दो।
प्रश्‍न- आपको क्‍या लगता है संस्‍कृत भाषा कि‍स युग में शुरू हुई होगी?
उत्‍तर- भगवान राम के युग में
प्रश्‍न- और वो कि‍स युग में थे?
उत्‍तर- तेरी मां की ***। भगवान के बारे में ऐसी बात करता है। अरे भगवान का भी भला कोई युग हुआ है।
प्रश्‍न- क्‍या आपको संस्‍कृत आती है?
उत्‍तर- हां
प्रश्‍न- संस्‍कृत में कोई श्‍लोक सुनाएंगे?
उत्‍तर- नमस्‍ते सदा वत्‍सले। वंदे मातरम।
प्रश्‍न- क्‍या आपको अंग्रेजी आती है?
उत्‍तर- हां।
प्रश्‍न- अंग्रेजी में कोई श्‍लोक सुनाएंगे?
उत्‍तर- बि‍लकुल। जॉनी जॉनी यस पप्‍पा।
प्रश्‍न- क्‍या आपका बच्‍चा संस्‍कृत जानता है?
उत्‍तर- नहीं। हमने उसे कानवेंट में डाला है, पूरे दो लाख डोनेशन देकर।
प्रश्‍न- क्‍या भाभीजी संस्‍कृत जानती हैं?
उत्‍तर- वो रोज सुबह शाम संस्‍कृत में ओम जय जगदीश हरे गाती हैं।
प्रश्‍न- क्‍या संस्‍कृत राष्‍ट्रभाषा है?
उत्‍तर- जि‍स भाषा में हिंदू धर्म है, वही राष्‍ट्रभाषा कहलाने योग्‍य है। इसलि‍ए संस्‍कृत राष्‍ट्रभाषा है।
प्रश्‍न- क्‍या आप दैनि‍क जीवन में संस्‍कृत का प्रयोग करते हैं?
उत्‍तर- तुमको राष्‍ट्र की इज्‍जत का जरा सा भी भान नहीं है क्‍या। पवि‍त्र चीजें हमेशा आलमारी में ऊंचे रखी जाती हैं और रोज उनकी पूजा की जाती है। हम रोज संस्‍कृत की पूजा करते हैं।

No comments: