Saturday, March 9, 2013

भाग री ऐ सरकार


भाग री ऐ सरकार 



भाग री ऐ सरकार 
कि आती है फौजे बेकार 
कर देगी तुझको लाचार 
कबीरा सारा रा रा 

पकड़ी हाथ नहीं तलवार 
कर दी कलम की पैनी धार 
होगी पंचर तेरी कार 
कबीरा सारा रा रा 

पंजा पकड़े है गद्दार 
कमल बि‍छाए लाश हजार 
साइकि‍ल पर है गुंडा सवार 
हाथी भटके बारम्‍बार 
कबीरा सारा रा रा 

छीने खेत और घर बार 
बनाए लाखों बेरोजगार 
कैसे कर लें तुमसे प्‍यार 
कबीरा सारा रा रा 

आने वाला है त्‍योहार 
कालि‍ख मलेंगे अबकी बार 
मारें पटक के सौ सौ बार 
कबीरा सारा रा रा... 
कबीरा सारा रा रा... 
कबीरा सारा रा रा....

No comments: